चुकंदर खाने के फायदे

– चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं। – फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नैचरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है। 

अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है। लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे तो आपको बहुत फायदा होगा।

 सर्दियों में सलाद के कई ऑप्शंस होते हैं। इन्हीं मे से एक है चुकंदर। हर किसी को चुकंदर का टेस्ट पसंद नहीं आता लेकिन अगर आप इससे वाले फायदों पर गौर करेंगे तो खुद को चुकंदर खाने से रोक नहीं पाएंगे। अगर आपको चुकंदर कच्चा खाना पसंद नहीं है तो आप इसकी सलाद बना सकते हैं।

चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।

– फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नैचरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है।

– केवल बाल ही नहीं चुकंदर हमारी त्वचा की रंगत को भी निखारता है। चुकंदर से सिर के बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बाल मजबूत होते है और त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती

चुकंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इसके फाइबर्स पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं। यह शर्करा का प्राकृतिक स्रोत है।

-चुकंदर हाई बीपी वाले मरीजों के लिए खासतौर पर लाभदायक रहता है। चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर पीने से शरीर को नैचरल शुगर मिलती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

-अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है। लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे तो आपको बहुत फायदा होगा।

अनेक खूबियों से भरे रक्तवर्धक चुकंदर को आमतौर पर बहुत से लोग पसंद नहीं करते, लेकिन यह अनेक विटामिन, खनिज तत्वों और  एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसके रस को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

चुकंदर के फायदे
– चुकंदर के रस को पीने से थकान दूर होती है। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है।
– एनीमिया में सुबह-शाम रोज 1 कप चुकन्दर का रस सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे   दिमाग की गर्मी तथा मानसिक कमजोरी तो दूर होती ही है, स्मरणशक्ति भी बढ़ती है।
– जो लोग जिम में काफी वर्कआउट करते हैं, उनके लिए चुकंदर का रस बहुत फायदेमंद है। यह ऐसे लोगों की  ऊर्जा का स्तर तुरंत सुधारता है।
– आप उच्च रक्तचाप के शिकार हैं तो इसे पीने से केवल 1 घंटे में आपका रक्तचाप सामान्य हो जाता है।
– चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। खासतौर पर स्त्रियों के लिए यह  बहुत लाभकारी होता है। पीरियड्स से संबंधित कई समस्याओं में इसका सेवन लाभप्रद होता है।
– चुकंदर का रस पीलिया, हेपेटाइटिस और उल्टी के उपचार में लाभप्रद होता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज  तथा बवासीर से भी बचा जा सकता है। इसका रस गेस्ट्रिक अल्सर में भी फायदा करता है।
– चुकंदर में बिटेन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में टय़ूमर बनने की आशंकाओं को नष्ट कर देता है।
– इसे नियमित रूप से सलाद के रूप में खाते रहने से पेशाब की जलन में फायदा होता है। इसका सूप पथरी में  भी लाभदायक है।

औषधीय गुण
– लाल लाल चुकंदर ना सिर्फ आपको सेहतमंद रखता है, बल्कि खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है।
– भोजन में चुकन्दर खाने से नाखून लाल, मजबूत एवं चमकदार हो जाते हैं।
– चुकंदर के रस में टमाटर का रस तथा एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला कर कुछ दिन लगातार सेवन करने  से त्वचा का रंग साफ हो जाता है।
– रूसी हो जाने पर चुकंदर के रस में सिरका मिला कर सिर पर लगाने से कुछ दिनों में रूसी ठीक हो जाती है।
– हाथ-पैर बहुत फटते हों तो चुकंदर को पानी में उबाल कर उस काढ़े में हाथ-पैर डुबो कर रखने से उनका  फटना बन्द हो जाता है।
– चुकंदर के ताजे पत्ते को मेहंदी के साथ पीस कर सिर पर लेप करने से बालों का गिरना बंद हो जाता है।
– चुकंदर के पत्तों को रगड़ कर मोच वाले स्थान पर रख कर पट्टी बांधने से चोट-मोच ठीक हो जाती है।

सावधानियां
– इसका जूस हमेशा किसी अन्य सब्जी या फल जैसे गाजर, सेब, अनार आदि के जूस में मिला कर पीना  चाहिए। खाली चुकंदर का जूस पीने से वोकल कोर्ड में क्षणिक तकलीफ हो सकती है।

// If comments are open or we have at least one comment, load up the comment template.